जमालपुर. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ओपन लाइन ब्रांच जमालपुर द्वारा ने गेट मीटिंग की. इस दौरान रेलकर्मियों ने एंटी रनिंग स्टाफ पॉलिसी के विरोध को लेकर प्रदर्शन किया. अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ब्रिज गोपाल ने की. उनके साथ केंद्रीय संगठन सचिव सत्यजीत कुमार एवं शाखा सचिव शिवदयाल मंडल थे. वक्ताओं ने कहा कि एंटी रनिंग स्टाफ पॉलिसी का विरोध पूरे देश में फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने फेडरेशन से बिना वार्ता के ही एक आदेश पारित कर दिया है. जिसमें 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ऊपर चलने वाली ट्रेन को ही हाई स्पीड ट्रेन माना है, जबकि यूनियन की मांग है कि 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गाड़ी को भी हाई स्पीड ट्रेन की श्रेणी में लाया जाए. साथ ही सभी हाई स्पीड ट्रेन में चलने वाले चालकों एवं गार्ड को सभी हाई स्पीड की सुविधा मुहैया कराई जाए. लोको पायलट के साथ सहायक लोको पायलट का भी ड्यूटी ट्रेन में दिया जाए. अमु एवं मेमू ट्रेन में भी सहायक लोको पायलट की ड्यूटी लगाई जाए. सभी लोको केविन से सीवीवीआरएस कैमरा हटाया जाए. टूलबॉक्स के साथ कुहासा सुरक्षित डिवाइस एवं डेटोनेटर मुहैया कराया जाए. लोको पायलट के सभी खाली पड़े पदों को भर जाए. साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे तक दिया जाए. हैंडिकैप्ड क्षेत्र का कम से कम 120 किलोमीटर के प्रत्येक ट्रिप पर रिव्यू कराया जाए. महंगाई भत्ता का 50% से अधिक हो जाने के कारण रनिंग एलाउंस को बढ़ाया जाए. मौके पर केडी यादव, रंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार, अजय कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह, चंदन कुमार, सुबोध कुमार, नीतू देवी, कुमकुम देवी, प्रह्लाद कुमार, शिव शंकर कुमार, अमित राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
