पेयजलापूर्ति की लचर व्यवस्था पर डीएम नाराज, एक-एक वार्ड का प्रभारी बना कर जलापूर्ति की जांच का निर्देश

18 हजार घरों में अब भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया जाना खेदजनक है.

– बुधवार को पटना से आ रही जलापूर्ति व्यवस्था का जांच करने टीम

मुंगेर

नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई. जिसमें शहर की जलापूर्ति व्यवस्था, सफाई, शहर में चल रहे विकास कार्य एवं शहर की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर शहरी विकास की योजनाओं ओर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को रफ्तार दे. बैठक में महापौर कुमकुम देवी, उप महापौर खालिद हुसैन, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित वार्ड पार्षद मौजुद थे.

जलापूर्ति कनेक्शन व आपूर्ति को लेकर वार्ड में सर्वे कराने का निर्देश

डीएम ने कहा कि रविवार को केंद्रीय मंत्री सह सांसद द्वारा किए गए बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 18 हजार घरों में अब भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया जाना खेदजनक है. उनकी केंद्रीय मंत्री के अनुशंसा पर बुधवार को पटना से एक विशेष टीम आ रही है. जो शहरी क्षेत्र में घूम-घूम कर पेय जलापूर्ति नहीं होने के कारणों और उसमें आ रही समस्याओं की भी विस्तृत जानकारी एकत्रित करेंगे. ताकि उन सभी समस्याओं समाधान कर अगले गर्मी के पूर्व सभी घरों में शत प्रतिशत कनेक्शन कर घर-घर जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि एक-एक निगमकर्मी को एक-एक का वार्ड का प्रभारी नियुक्त कर यह सर्वे करायें कि किस घर में कनेक्शन हुआ और किस घर में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. सर्वे के पश्चात भी यदि किसी घर में कनेक्शन नहीं होता है और पेयजलापूर्ति की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मंगलवार की शाम तक ग्राउंड लेवल पर सर्वे कराकर अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिया.

शीघ्र शुरू कराये प्याऊ निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य

डीएम नगर आयुक्त से कहा कि शहरी जलापूर्ति की क्या स्थिति है, यह छिपी हुई नहीं रही. इसलिए जिस 98 जगहों पर प्याऊ निर्माण कराया जाना है. उसका निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू कराये. नगर आयुक्त ने जानकारी दिया कि कुछ वार्ड में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है. पूरे निगम क्षेत्र में 334 प्याउ कार्यरत है. गुरुवार से नये प्याऊ का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. उन्होंने शहर के जिन चौक-चौराहों के सौंर्दीकरण करने की योजनाओं बनाया गया है, उस पर भी काम शुरू कराने का निर्देश दिया.

स्वच्छता अभियान से जुड़े पदाधिकारी को लगाया फटकार

खराब साफ-सफाई व्यवस्था पर स्वच्छता अभियान में कार्यरत सभी पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाया. उन्होंने कहा कि सभी वार्ड में एक-एक निगम कर्मी की प्रतिनियुक्ति करें, जो वार्ड की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देंगे तथा मानक के अनुरूप कार्य करते हुए सिस्टम को मेनटेन करेंगे. ताकि शहर हर हाल में स्वच्छ दिखे. बैठक में निगम के अधिकारी, कर्मी एवं सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >