नगर निगम ने एक नंबर ट्रैफिक से मुख्य बाजार में सड़क के बीच लगाया डिवाइडर

नगर निगम ने शहर की मुख्य सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक करने तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक नंबर ट्रैफिक से मुख्य बाजार में डिवाइडर लगाना शुरू कर दिया है.

निगम ने वन-वे ट्रैफिक करने व सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए की पहल

मुंगेर. नगर निगम ने शहर की मुख्य सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक करने तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक नंबर ट्रैफिक से मुख्य बाजार में डिवाइडर लगाना शुरू कर दिया है. हालांकि डिवाइडर लगने के बाद से मुख्य बाजार की सड़क निगम के लिए नो वेंडिंग जोन घोषित हो गयी है, लेकिन इस नो वेंडिंग जोन का असर सड़कों पर शाम होते ही दिखना बदं हो गया. डिवाइडर लगने के बाद शाम होते ही इन डिवाइडरों के आसपास ही सड़कों पर ठेला लग गया, जिसके कारण शहर की मुख्य सड़क और अधिक सकरी हो गयी.

सोमवार से नगर निगम द्वारा शहर की मुख्य सड़क एक नंबर ट्रैफिक से लेकर मुर्गियाचक चौराहा तक सड़क के बीच डिवाइडर लगाए जाने का काम आरंभ कर दिया गया है. एक नंबर ट्रैफिक से कुछ दूरी तक प्लास्टिक का डिवाइडर लगा भी दिया गया है. डिवाइडर लग जाने के साथ ही मुख्य बाजार की सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है. हालांकि निगम के अनुसार अब मुख्य सड़क पर वेंडर ठेला पर फल व सब्जी की बिक्री नहीं कर पाएंगे. मुख्य बाजार की सड़क पर ठेला के कारण जाम नहीं लगे इसको लेकर नगर निगम द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा. अभियान के दौरान जो भी ठेला सड़क पर लगे दिखेंगे उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा. मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि मुख्य बाजार में वन वे ट्रैफिक रहेगा. फुटपाथ पर लोग पैदल चल सकेंगे. मुख्य सड़क पर ठेला नहीं लगे, इसे लेकर प्रतिदिन नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा. नगर आयुक्त कुमार अभिषेक ने बताया कि बाजार की मुख्य सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है. डिवाइडर लग जाने से ट्रैफिक वन वे होगा और शहरवासियों को बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. ठेला पर फल व सब्जी की बिक्री करने वाले ठेला चालक मुख्य सड़क छोड़ अन्य संपर्क पथ पर घूम कर फल व सब्जी की बिक्री करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >