दिलखुश ने प्रह्लाद इलेवन को दो विकेट से किया पराजित

दिलखुश इलेवन टीम के खिलाड़ी सौरभ एबी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के पहाड़पुर स्थित सुगवा मैदान पर लायंस स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में खेले जा रहे पहाड़पुर प्रीमियर लीग सीजन -4 का तीसरा मुकाबला रविवार को दिलखुश इलेवन व प्रह्लाद इलेवन के बीच खेला गया. इसमें दिलखुश ने प्रह्लाद इलेवन को दो विकेट से पराजित कर दिया. प्रह्लाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन का लक्ष्य दिलखुश इलेवन के समक्ष रखा. इसमें चंदन ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन व अंकित ने 2 छक्के व 2 चौके की मदद से 29 रनों का योगदान किया. दिलखुश इलेवन की ओर से गेंदबाजी में शिवम ने 4 एवं सहजानंद ने 2 विकेट झटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिलखुश इलेवन की टीम ने 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिये. इसमें सौरभ एबी ने 3 छक्के व 4 चौके की मदद से 44 रन और रौशन ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 22 रन बनाये. प्रह्लाद इलेवन की ओर से गेंदबाजी में गुलशन और चंदन ने 3-3 विकेट झटके. दिलखुश इलेवन टीम के खिलाड़ी सौरभ एबी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुंगेर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव प्रह्लाद कुमार एवं लायंस स्पोर्टिंग क्लब के पूर्व खिलाड़ी बबलू सिंह ने दिया. मैच में अंपायर बबलू सिंह व बंटू सिंह थे. जबकि स्कोरर सत्यम थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >