धरहरा. लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा पंचायत के धोबियाकोड़ा गांव निवासी मो मीनू की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर पति की मौत का कारण अत्यधिक नशे का सेवन करना बताया है. हालांकि पत्नी व परिजनों ने पुलिस के समक्ष शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया है.
बताया जाता है कि मो मीनू गुरुवार की सुबह घर में ही अचानक गिर पड़ा. जब परिजन उसे देखने गये तो वह मृत था. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी शबाना खातून ने लड़ैयाटांड़ थाना में आवेदन देकर बताया कि उसके पति की मौत अत्यधिक नशे के सेवन के कारण हुई है. उसने स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया. पत्नी के अनुसार, पति अत्यधिक नशा करता था. गुरुवार की सुबह भी उसने अधिक नशा किया था. इसके बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.संदिग्ध स्थिति में गयी जान, पत्नी बोली-नशा के अत्यधिक सेवन से हुई मौत
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
