दियारा का आंतक मीतन सिंह गिरफ्तार, 17 वर्षों से चल रहा था फरार

दियारा का आंतक मीतन सिंह गिरफ्तार, 17 वर्षों से चल रहा था फरार

मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार की रात गंगा पार दियारा क्षेत्र के सीताचरण गांव में छापेमारी कर मीतन सिंह को गिरफ्तार किया. जो दियारा क्षेत्र का आंतक है. वह हत्या सहित आठ मामले उसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में दर्ज है. वह पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मिनीगन फैक्टरी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य कांडों में फरार चल रहा मीतन सिंह अपने सीताचरण में है. एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने रविवार की रात गंगा पार कर सीताचरण गांव पहुंची. उसके घर की घेराबंदी कर घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. मितन सिंह के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में 14 अगस्त 2005 को हत्या मामले में कांड संख्या 173/05 दर्ज हुआ था. इसके अलावा मितन सिंह के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, मिनी गन फैक्ट्री संचालन सहित 8 आपराधिक मामला दर्ज था. वह मिनीगन फैक्टरी व आर्म्स एक्ट तथा विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. एसपी ने बताया कि पुलिस उसे लंबे समय से ढूढ रही थी. बताया गया कि कई मामले में उसे न्यायालय से जमानत मिल चुकी है. जबकि दो मामले में वह अभी भी वह फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >