नौवागढ़ी कंतपुर के पास फोरलेन सड़क के नीचे पुल व लिंकपथ निर्माण की मांग

नौवागढ़ी के समीप कंतपुर में स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की. जिसकी अध्यक्षता बालेश्वर मंडल ने की.

मुंगेर. नौवागढ़ी के समीप कंतपुर में स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की, जिसकी अध्यक्षता बालेश्वर मंडल ने की. इस दौरान कंतपुर दक्षिणी छोर के पास फोरलेन सड़क के नीचे पहले से प्रस्तावित पुल एवं लिंकपथ निर्माण से एनएचएआई द्वारा पीछे हटने को लेकर क्षोभ व्यक्त किया गया. साथ ही हर हाल में पुल एवं लिंकपथ हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया गया. मुख्य अतिथि आसा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय केशरी ने कहा कि एनएचएआई को प्रस्तावित पुल एवं लिंकपथ से पीछे नहीं हटने दिया जाएगा, क्योंकि इससे न सिर्फ पांच हजार की आबादी की परेशानी बढ़ जाएगी, बल्कि बारिश के दिनों में पहाड़ से बहकर आने वाले पानी को गजना नदी में जाने का रास्ता अवरूद्ध होगा. जिससे कंतपुर गांव के सैकड़ों घरों को जलजमाव की त्रासदी भी झेलने के लिए बाध्य होना पड़ेगा. प्रमोद कुमार ने कहा कि यहां पुल एवं लिंकपथ नहीं होने से कंतपुर, रामदिरी, टीकारामपुर, अंबेडकरनगर एवं जयमंगल पासवान टोला के लगभग पांच हजार की आबादी को लगभग चार किलोमीटर दूर पार पथ होकर इस पार से उस पार जाना होगा. मौके पर जय सिंह, संजय कुमार, जुगल मंडल, ललन पटेल, अरुण मंडल, उपेन्द्र मंडल, लड्डू मंडल, गौरी देवी, सोनी कुमारी, इन्दू देवी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >