आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में आपसी रंजिश एक बार फिर मारपीट का कारण बनी. साहू टोला में दो पक्षों के बीच हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. मामले की गहन जांच जारी है.

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट

Crime News: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के साहू टोला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद एक पक्ष के मोहम्मद शहाबुद्दीन उर्फ टोनी ने खड़गपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आवेदन के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुरानी रंजिश बनी मारपीट की वजह

पुलिस के अनुसार साहू टोला में दो पक्षों के बीच पहले से चली आ रही आपसी रंजिश के कारण विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.

तीन लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी

खास बाजार निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन उर्फ टोनी ने थाना में दिए आवेदन में मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जब्बार और मोहम्मद गफ्फार को नामजद आरोपी बनाया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Crime News: खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: नीट की तैयारी कर रही छात्रा का कुएं से मिला शव, तीन दिन से थी लापता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >