समन्वयक समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में दिया सांकेतिक धरना

मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ समन्वयक समिति ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में सांकेतिक धरना दिया.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ समन्वयक समिति ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में सांकेतिक धरना दिया. जिसका नेतृत्व संघ के प्रो. देवराज सुमन ने किया. उन्होंने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों की समस्या दिन पर दिन उलझती ही जा रही है. शिक्षकों की प्रोन्नति, वेतन निर्धारण, नए शिक्षकों के वेतन का मामला पहले से लंबित था. वहीं अब तो चार महीने का वेतन होली के पहले मिलने की संभावना क्षीण है. जबकि पूरे बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए सरकार ने वेतन जारी कर दिया है. इन परिस्थितियों के कारण मुंगेर विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों की समन्वय समिति आंदोलन करेगी. इस दौरान सदस्यों ने नारेबाजी भी की. जिसके बाद कुलपति ने धरना स्थल पर स्वयं आकर समन्वय समिति को मांगों को सुना. साथ ही उनके निष्पादन का आश्वासन भी दिया. जिसके बावजूद समन्वय समिति सोमवार से क्रमिक धरना मांग पूरी होने तक जारी रखने का निर्णय लिया. मौके पर प्रो. सत्यादित्य सिंह, प्रो. संजय कुमार, प्रो. शाहिद रज़ा जमाल, प्रो. कंचन गुप्ता, डॉ निर्मला कुमारी, डॉ मृत्युंजय मिश्रा, डॉ नेहा सिंह, डॉ संजय मांझी, डॉ अंशु राय, डॉ ओमप्रकाश, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अजय प्रभाकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >