बंद घर से अज्ञात चोरों ने की चोरी, पहुंची पुलिस

बंद घर से अज्ञात चोरों ने की चोरी, पहुंची पुलिस

जमालपुर. सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत परहम पंचायत के शिवरामपुर टोला फ़रदा में शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. मकान मालिक के बाहर रहने के कारण आसपास के लोगों ने दरवाजे का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी सूचना दी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की गयी. हलांकि चोरों ने घर से कितने की चोरी की इसका पता अब मकान मालिक के आने के बाद ही लग पायेगा. बताया गया कि शिवरामपुर टोला फरदा निवासी नीरज कुमार के घर के मुख्य दरवाजा के ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर ली. मकान मालिक नीरज कुमार 2 दिन पूर्व ही अपने घर में ताला लगाकर झारखंड के बोकारो चले गए थे. शनिवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सफियाबाद थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. इस दौरान डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी चोरी वाले घर की जांच की. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस द्वारा जांच की गयी है. मकान मालिक बोकारो में है. उनके लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि घर से कितने और कौन-कौन से सामान की चोरी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >