मुंगेर
बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा मंगलवार को दो पालियों में आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी, प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का संचालन जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. इस दौरान परीक्षा के संचालन में उपेन्द्र ट्रेनिंग एकेडमी 2, मुंगेर की विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी की प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षक के रूप में की गई थी. किन्तु उनके द्वारा सरकारी निदेशों की अवहेलना करते हुए परीक्षा कार्य में लापरवाही बरती गई. जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं एसपी सैयद इमरान मसूद के निरीक्षण में बायोमैट्रिक्स एजेन्सी द्वारा नामित प्रतिनिधियों द्वारा मोबाईल उपयोग करते पाया गया. फलत: बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 एवं बिहार लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी को तत्काल प्रभाव से परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा कार्यालय, सदर मुंगेर निर्धारित किया गया है जबकि तथा आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा.परीक्षा कार्य में लापरवाही के मामले में केन्द्राधीक्षक अर्चना कुमारी निलंबित
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा कार्यालय, सदर मुंगेर निर्धारित किया गया है जबकि तथा आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा.
