– मुंगेर के विकास को लेकर हुई लंबी चर्चा, योजनाओं के विस्तार का किया अनुरोध मुंगेर मुंगेर शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी पंकज कुमार ने गुरुवार को पटना में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान महाप्रबंधक ने अंग वस्त्र एवं बुके भेंटकर उनको सम्मानित भी किया. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मुंगेर जिले के विकास को लेकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. व्यवसायी पंकज कुमार ने नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक से मुंगेर में नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर जिले के विकास को गति देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नाबार्ड की योजनाएं मुंगेर के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं. मुलाकात के दौरान मुंगेर में रोजगार सृजन, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. उन्होंने ने कहा कि यदि नाबार्ड की योजनाओं का समुचित विस्तार किया जाए तो मुंगेर विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है. विदित हो कि नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह मूल रूप से मुंगेर जिले के निवासी हैं और जिले से उनका विशेष लगाव भी रहा है. यही कारण है कि इस मुलाकात को मुंगेर के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है.
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक से मिले व्यवसायी ने रखी अपनी मांग
मुंगेर के विकास को लेकर हुई लंबी चर्चा
