मुंगेर विश्वविद्यालय में 23 अक्टूबर से होगी एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 की परीक्षा, 24 सितंबर से भरेंगे परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय के एलएलबी सेमेस्टर 2, 4, 6 की परीक्षा 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है. परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरें, जानें पूरी जानकारी और आवश्यक शुल्क.

मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के एलएलबी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-4 और सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा 23 अक्टूबर से शुरू होगी. परीक्षा बीआरएम कॉलेज केंद्र पर आयोजित की जायेगी.

23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी परीक्षा

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 की परीक्षा 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

5 और 6 नवंबर को होगा वाईवा

लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद एलएलबी सेमेस्टर-4 और सेमेस्टर-6 के विद्यार्थियों के लिए 5 और 6 नवंबर को वाईवा परीक्षा आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा शुरू होने से पहले तीनों सत्रों के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिये जायेंगे.

24 सितंबर से भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरे जायेंगे. विद्यार्थियों को 24 से 28 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा. इसके बाद 29 और 30 सितंबर को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जा सकेगा.

बिना विलंब शुल्क 500, लेट फीस के साथ 600 रुपये

तीनों सत्रों के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 500 रुपये परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. वहीं 29 और 30 सितंबर को फॉर्म भरने पर 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ कुल 600 रुपये जमा करने होंगे.

फॉर्म भरने से पहले दस्तावेज सत्यापन जरूरी

परीक्षा फॉर्म भरने से पहले तीनों सत्रों के विद्यार्थियों के लिए संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर सत्यापन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >