पहले प्रयास में ही बिपुल ने बीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विस-2024 की परीक्षा में मारी बाजी

बीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विस-2024 की परीक्षा में तारापुर के बिपुल ने 21वां रैंक लाकर मुंगेर एवं बांका जिला का नाम रौशन किया है.

तारापुर. बीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विस-2024 की परीक्षा में तारापुर के बिपुल ने 21वां रैंक लाकर मुंगेर एवं बांका जिला का नाम रौशन किया है. बिपुल ने हरियाणा से कृषि में स्नातक किया और पहले प्रयास में ही बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की. बांका जिले के गुलनी गांव निवासी डॉ अभय प्रसाद सिंह एवं नीलम सिंह का पुत्र बिपुल वर्तमान में तारापुर में रह रहा है. बिपुल ने बीपीएससी की परीक्षा में 21वां रैंक लोकर मुंगेर एवं बांका जिला को गौरवान्वित करने का काम किया है. बिपुल की इस उपलब्धि पर तारापुर सहित गुलनी-कुसाहा के युवाओं एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह है. बिपुल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई. इसके पश्चात एसकेपी विद्या देवघर से 10वीं एवं एसएमएस मिशन भागलपुर से 12वीं की शिक्षा ग्रहण की. इसके बाद वे हरियाणा के हिसार विश्वविद्यालय से कृषि की डिग्री ली. उन्होंने बीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विस-2024 की परीक्षा में पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता के साथ साथ सहपाठियों को दिया है. बिपुल का कहना है कि गांव में रहने वाले किसानों की उन्नति के लिए कुछ नया शोध करना चाहता हूं. ताकि किसानों की आय को दोगुणी कर सकूं. उसकी इस सफलता पर आरएस कॉलेज, तारापुर के पूर्व प्राचार्य प्राचार्य प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, ग्रामीण जितेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया लाल मोहन सिंह, दिल मोहन सिंह, राजीव कुमार सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >