भागलपुर-कटिहार अनारक्षित विशेष ट्रेन का परिचालन 22 जून तक बढ़ा, यात्रियों को मिली राहत

Bhagalpur/Katihar/Munger news: रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले इस विशेष ट्रेन का परिचालन 4 जून तक ही निर्धारित था. हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी अवधि बढ़ा दी गई है. इस संबंध में रेलवे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Bhagalpur/Katihar/Munger news: भागलपुर और कटिहार के बीच चल रही अनारक्षित विशेष ट्रेन के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे ने ट्रेन संख्या 03407/03408 अप/डाउन भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाते हुए इसे अब 22 जून तक चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारिणी और स्टॉपेज के अनुसार संचालित होगी.

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले इस विशेष ट्रेन का परिचालन 4 जून तक ही निर्धारित था. हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी अवधि बढ़ा दी गई है. इस संबंध में रेलवे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

10 से 16 जून तक आंशिक रूप से रहेगा परिचालन

रेलवे ने बताया कि 10 जून से 16 जून तक यह ट्रेन आंशिक रूप से संचालित की जाएगी. इस अवधि में ट्रेन नवगछिया से ही प्रारंभ और समाप्त होगी. यानी उक्त तिथियों के दौरान यह ट्रेन भागलपुर और नवगछिया के बीच ही चलेगी तथा कटिहार तक नहीं जाएगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू हुई थी सेवा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष ट्रेन उस समय शुरू की गई थी, जब विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगा नदी पर सड़क संपर्क गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था. इसके चलते भागलपुर, सीमांचल और उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी.

दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे ने भागलपुर और कटिहार के बीच यह अनारक्षित विशेष सेवा शुरू की थी. सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद इसके परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >