विभिन्न प्रखंडों में नवजात कन्या शिशु एवं टीकाकृत कन्या शिशु के बीच वितरण किया गया बेबी किट

बेटियां न केवल परिवार का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि देश का भविष्य भी संवार रही हैं.

-विश्व बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में नवजात कन्या शिशु एवं टीकाकृत कन्या शिशु के बीच किया गया बेबी किट का वितरण. किशनगंज विश्व बाल दिवस 17 नवंबर 2025 से 20 नवम्बर 2025 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के कोचाधामन, बहादुरगंज एवं टेढ़ागाछ परियोजना में बेटी जन्मोत्सव एवं संपूर्ण टीकाकृत करने वाली कन्या शिशु के बीच बेबी किट एवं फलों की टोकरी का वितरण को ले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कोचाधामन ने कहा कि कहा जाता है कि “जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं.” वास्तव में बेटी का जन्म केवल एक परिवार में ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में खुशियों का आगमन होता है. बेटी प्रेम, ममता, संस्कार, संवेदनशीलता और उम्मीद की प्रतीक होती है. आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो, विज्ञान, राजनीति या रक्षा क्षेत्र. बेटियां न केवल परिवार का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि देश का भविष्य भी संवार रही हैं. लेकिन दुख की बात है कि समाज के कुछ कोनों में आज भी बेटी के जन्म को बोझ समझा जाता है. हमें इस सोच को बदलना होगा. हमें समझना होगा कि बेटी बोझ नहीं, बोझ उठाने वाली और घर-परिवार की शान बढ़ाने वाली होती है. बेटी जन्म लेती है तो घर में खुशियां खिल उठती हैं. उसकी मुस्कान परिवार को एक नई ऊर्जा देती है. वह न केवल माता-पिता का सहारा बनती है बल्कि दोनों परिवारों को जोड़ने वाली एक सुंदर कड़ी भी होती है. इसलिए आवश्यकता है कि हम बेटियों को प्यार, सम्मान और समान अवसर दें. उन्हें पढ़ाएं, बढ़ाएं, सपने देखने दें और उन सपनों को पूरा करने का हौसला दें,बेटी है तो कल है, बेटी है तो संस्कार हैं, बेटी है तो समाज है, और बेटी है तो देश है.बेटी जन्मोत्सव एवं संपूर्ण टीकाकृत कन्या शिशु को बेबी किट प्रदान करने के लिए जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, किशनगंज के जिला मिशन समन्वयक मोहम्मद शाहबाज आलम एवं जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा एवं वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक श्रीमती रोशनी परवीन, आईसीडीएस के सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >