रेलवे सुरक्षा बल ने जमालपुर में चलाया जागरूकता अभियान

रेल सुरक्षा बल द्वारा जागरूकता अभियान सप्ताह चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य पशु दुर्घटना (सीआरओ), मानव दुर्घटना, चेन खींचना (इसीपी) और ट्रेनों पर पत्थर तथा अन्य सुरक्षित गतिविधियों की रोकथाम करना है

जमालपुर.

रेल सुरक्षा बल द्वारा जागरूकता अभियान सप्ताह चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य पशु दुर्घटना (सीआरओ), मानव दुर्घटना, चेन खींचना (इसीपी) और ट्रेनों पर पत्थर तथा अन्य सुरक्षित गतिविधियों की रोकथाम करना है. अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बरियारपुर, जमालपुर, रतनपुर, धरहरा, दशरथपुर, अभयपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें यात्रियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया. लोगों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर अतिक्रमण, मवेशियों को ट्रैक के आसपास चराना, चेन पुलिंग, पथराव, फुट बोर्ड पर सफर करना तथा महिलाओं-विकलांग कोच में अधिकृत प्रवेश अत्यंत खतरनाक एवं दंडनीय अपराध है. रेलवे पटरी पर कोई वस्तु रखने एवं सिग्नल गैर के साथ छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है. नशाखोरी मादक पदार्थों एवं तंबाकू सेवन की कु प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया. इस दौरान सिद्धेश्वरी बद्रीनाथ महाविद्यालय पाटम एवं कन्या मध्य विद्यालय धरहरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >