तारापुर. तारापुर के शांतिनगर में खेले जा रहे राज्य स्तरीय मां पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. जिसमें पहला मुकाबला मंटू इलेवन औरंगाबाद और पीवीआर पैंथर्स एवं दूसरा मुकाबला चंदन इलेवन खाजपुरा और शांतिनिकेतन बेगूसराय के बीच हुआ. औरंगाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पीवीआर पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 130 रन बनाए. जिसमें अप्पू सरकार ने 22 गेंदों पर 35 और राज आर्यन ने 22 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद की टीम के रुद्र प्रताप ने 20 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली. टीम ने 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 7 विकेट से मैच जीत लिया और इस जीत के साथ औरंगाबाद की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज को मुख्य अतिथि ई. रोहित चौधरी ने ट्रॉफी और तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया. दूसरा मुकाबला खाजपुरा बनाम बेगूसराय के बीच हुआ. खाजपुरा के कप्तान बिट्टू मैक्सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बेगूसराय की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 215 रन बनाए. जिसमें एडी आदर्श ने 39 गेंदों पर 71, सरफराज बाहुबली ने 17 गेंदों पर 51 और चीनी गुज्जर ने 15 गेंदों पर 48 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी खाजपुरा टीम के बिट्टू मैक्सी ने 21 गेंदों पर 54 और निक्कू बजरंगी ने नाबाद 28 गेंदों पर 65 रन बनाए. टीम ने 13.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. खेल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिट्टू मैक्सी को तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने ट्रॉफी और तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
