गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड कुर्मी टोला का मामला

मुंगेर. हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड कुर्मी टोला में गोलीबारी की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम पहुंची पुलिस टीम ने जयंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक दोनाली बंदूक, सात कारतूस व तीन खोखा बरामद हुआ है. बंदूक लाइसेंसी है या अवैध, पुलिस इसकी जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी किन-किन लोगों के बीच हो रही थी और किस कारण से हो रही थी. एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि हेमजापुर थानाध्यक्ष को डायल-112 ने सूचना दी कि शिवकुंड कुर्मी टोला में दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हो रही है. तत्काल हेमजापुर थाना की डायल-112 की टीम शिवकुंड कुर्मी टोला पहुंची. वहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में दोनाली बंदूक लेकर सड़क पर खड़ा था. उसे पुलिस ने पकड़ लिया. वह गांव का ही जयंत कुमार है. उसके पास से पुलिस ने एक दोनाली बंदूक, सात कारतूस एवं तीन खोखा बरामद किया. जब उससे फायरिंग करने के बारे में पूछा गया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. हथियार के स्वामित्व से संबंधित कागजात मांगा गया, तो दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर थाना लाया. उसके खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >