पीएम आवास योजना के 5321 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का हुआ वितरण

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभुकों के बीच बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

मुंगेर. वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभुकों के बीच बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त अजीत कुमार ने चयनित 5321 लाभुकों में सदर प्रखंड के 10 लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से से स्वीकृति पत्र का वितरण किया. जबकि आवास निर्माण पूर्ण कर चुके सदर प्रखंड के पांच लाभुकों को आवास की सांकेतिक चाबी डीएम ने सौंपा. डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला को 8529 पीएम आवास का लक्ष्य मिला था. जिसके विरुद्ध पांच मार्च तक 5321 लाभुकों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. जबकि स्वीकृति प्राप्त करने वाले लाभुकों में से 3232 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त की राशि 40 हजार रुपए भी बुधवार को लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरण कर दिया गया. डीएम ने बताया कि 2024-25 में आवंटित पीएम आवास के 1043 लाभुकों ने आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया है. डीडीसी अजीत कुमार ने बताया कि पीएम आवास निर्माण के लाभुकों को शौचालय के लिए अलग से 12 हजार की राशि प्रदान की जाती है. साथ ही आवास निर्माण के लिए मनरेगा से 22 हजार 500 रुपए की राशि मजदूरी के रूप में लाभुक के बैंक खाते में भेजी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >