पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कल तक करें आवेदन

अबतक आये कुल 4,352 आवेदन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभागों व नौ पीजी सेंटरों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 1 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 4,352 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के पीजी विभाग व पीजी सेंटर में पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को 1 से 10 नवंबर तक का समय दिया गया है. इस दौरान एमयू के पीजी विभाग व पीजी सेंटरों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सभी दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन करना है. वहीं आवेदन शुल्क के रूप में विद्यार्थियों को 700 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना है. इधर आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा आवेदनों की स्क्रूटनी कर पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसमें चयनित विद्यार्थियों को नामांकन का समय दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 4,352 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें कला संकाय में 3,436, विज्ञान संकाय में 806 तथा वाणिज्य संकाय में 110 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है.

पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 3,568 नामांकन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में दोबारा 3 नवंबर से नामांकन आरंभ किया गया है. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. इस दौरान उक्त सत्र में विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन लेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 3,568 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 2,838, विज्ञान संकाय में 559 तथा वाणिज्य संकाय में 117 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >