बादशाही पुल के समीप चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

150 वर्ष पुराना बादशाही पुल ध्वस्त करने का मार्ग हुआ प्रशस्त

बरियारपुर. मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान मंगलवार को बरियारपुर में बादशाही पुल को ध्वस्त कर नये पुल निर्माण के लिए डायवर्सन बनाने की तैयारी आरंभ की गयी. इस दौरान प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित जमीन को खाली कराया और बादशाही पुल के निर्माण एवं डायवर्सन बनाने का मार्ग प्रशस्त किया. दंडाधिकारी के रूप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश राय एवं बरियारपुर अंचलाधिकारी श्वेता कुमारी ने पुलिस बलों के साथ बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अतिक्रमण के कारण बादशाही पुल के बगल में डायवर्सन नहीं बन पा रहा था. इस कारण नये पुल के निर्माण में बाधा आ रही थी. अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कल 22 लोगों को पूर्व में नोटिस भी दिया जा चुका था. बावजूद लोगों द्वारा जमीन खाली नहीं किया जा रहा था. इसे लेकर दो बुलडोजर के साथ बादशाही पुल के इस पार और उस पार बने मकानों को ध्वस्त करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया. अब नये पुल निर्माण के लिए डायवर्सन बनाया जाएगा और बादशाही पुल को भी ध्वस्त किया जाएगा. कुछ दिनों के बाद 150 वर्ष पूर्व बना बादशाही पुल का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा. अतिक्रमण हटाने के दौरान बादशाही पुल के दोनों ओर सड़क जाम लग गया और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >