भूखे पेट बच्चों को नहीं खिलाएं एनीमिया मुक्त टैबलेट, मुंगेर में चिकित्सकों ने प्रधानाध्यापकों को दिए जरूरी निर्देश

Anemia Free India Campaign: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बरियारपुर में आयोजित प्रशिक्षण में चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि बच्चों को कभी भी खाली पेट एनीमिया मुक्त या एल्बेंडाजोल टैबलेट नहीं खिलानी चाहिए.

मुख्य बातें

बरियारपुर, मुंगेर से संजीव कुमार की रिपोर्ट

Anemia Free India Campaign: बरियारपुर संकुल संसाधन केंद्र में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने की. प्रशिक्षण का उद्देश्य था कि विद्यालयों में बच्चों को सही तरीके से दवा खिलाई जा सके और एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सके.

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद भी शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय पर बल दिया.

दवा देने से पहले बच्चों के भोजन की जानकारी लेना जरूरी

बैठक के दौरान कुछ प्रधानाध्यापकों ने शिकायत की कि एनीमिया मुक्त कार्यक्रम के तहत दवा खिलाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत खराब हो जाती है. इस पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि दवा खिलाने से पहले निर्धारित नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.

उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल या एनीमिया मुक्त कार्यक्रम की दवा कभी भी बच्चों को खाली पेट नहीं खिलानीचाहिए. दवा देने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि बच्चे ने भोजन किया है या नहीं.

Anemia Free India Campaign: भोजन के बाद ही दी जाये दवा

चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि यदि किसी बच्चे ने भोजन नहीं किया है तो पहले उसे भोजन कराया जाए और उसके बाद ही दवा दी जाए. नियमों की अनदेखी करने के कारण ही कुछ मामलों में बच्चों को असहजता महसूस होती है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दवा देने पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है और यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.

एनीमिया मुक्त बच्चे ही बनेंगे स्वस्थ भारत की नींव

डॉ सिन्हा ने कहा कि जब देश के बच्चे एनीमिया मुक्त होंगे तो उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनका भविष्य भी उज्ज्वल बनेगा. एनीमिया से मुक्त बच्चे शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

बैठक में पीएचसी मैनेजर विश्व रंजन सिन्हा, प्रधानाध्यापक शमशेर पासवान, मुदित कुमार, गगन कुमार सहित कई शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़े : मुंगेर में चार माह से बेटे की तलाश में भटक रही मां, पोस्टर लेकर गांव-गांव पहुंच रही मनीषा देवी, एसपी से लगायी गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >