ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने आगरा कैंट घटना के विरोध में सुल्तानगंज से धनौरी तक काली पट्टी बांधकर अपना काम किया और रेलवे सुरक्षा बल की निंदा की।

जमालपुर . ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन, मालदा डिवीजन के आह्वान पर सोमवार को सुल्तानगंज से धनौरी रेलवे स्टेशन के बीच कार्यरत स्टेशन मास्टर्स ने काली पट्टी या काला रिबन बांधकर अपना दैनिक कार्य किया. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया.

कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन, जमालपुर शाखा के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक स्टेशन मास्टर के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार किए जाने के विरोध में यह सांकेतिक प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत स्टेशन मास्टर्स ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी व्यक्त की.

कई स्टेशनों के स्टेशन मास्टर्स हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में जमालपुर स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार के साथ स्टेशन मास्टर मनीष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, रतनपुर के संजय कुमार, रवि राजा, दशरथपुर के चिंटू कुमार, अभयपुर के प्रशांत कुमार सौरव, धरहरा के ललित कुमार तथा मुंगेर के स्टेशन मास्टर राजीव कुमार और देव कुमार सहित अन्य स्टेशन मास्टर्स शामिल हुए.

ALSO READ : उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में आई दरार, 3792 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर जांच के आदेश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >