पीजी सेमेस्टर-3 के रिक्त सीटों पर जल्द शुरू होगा नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के शेष रिक्त सीटों पर जल्द नामांकन आरंभ किया जायेगा.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के शेष रिक्त सीटों पर जल्द नामांकन आरंभ किया जायेगा. इसके लिये 5 जनवरी के बाद सूचना जारी की जायेगी.

बता दें कि क्रिसमस और नये साल के अवकाश के बाद शुक्रवार से विश्वविद्यालय और कॉलेज खुल चुके हैं, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा अपने पीजी विभाग तथा पीजी सेंटर में पीजी सेमेस्टर-1 के लिये अबतक चार मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर चुका है. इसमें 24 दिसंबर तक चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित 615 विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया. इधर, पीजी सेमेस्टर-1 के लिये जारी चार मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3,364 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 2,568, विज्ञान संकाय में 690 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 106 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है, जबकि अब विश्वविद्यालय द्वारा पीजी के रिक्त करीब 1 हजार सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ करेगा. हालांकि, इसके लिये अबतक कुल नामांकन के बाद रिक्त सीटों के आधार पर कुलपति से अनुशंसा के बाद विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी की जायेगी.

—————————————————————–

दो माह बाद भी अबतक पूरी नहीं हो पायी है नामांकन प्रक्रिया

मुंगेर. एमयू में सभी शैक्षणिक सत्र लगातार बेपटरी होते जा रहे हैं. एक ओर जहां सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थी चार माह बाद भी अपने रिजल्ट के इंतजार में बैठे हैं. वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन दो माह में भी अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाया है. इस कारण पीजी का सत्र आरंभ होने से पहले ही अनियमित हो चुका है. विदित हो कि एमयू द्वारा नवंबर माह के आरंभ में ही पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी. जिसके लिये 17 नवंबर को ही पहली मैरिट लिस्ट जारी की गयी, लेकिन इसके बाद जहां अब नया साल आरंभ हो चुका है. वहीं अबतक विश्वविद्यालय उक्त सत्र के लिये केवल चार मैरिट लिस्ट में ही नामांकन कर पाया है, जबकि अबतक उक्त सत्र में लगभग 1 हजार सीट रिक्त हैं. जिसके लिये विश्वविद्यालय के पास अबतक लगभग 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन हैं. ऐसे में अब 2025 के सत्र की नामांकन प्रक्रिया 2026 में ही पूर्ण होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >