एचडब्ल्यूसी बांक के सीएचओ, जीएनएम व एएनएम पर गिरी गाज

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बांक में कार्यरत सीएचओ, जीएनएम तथा एएनएम पर भव्या एप का संचालन नहीं करने तथा इसके कारण मरीजों का डाटा अपलोड नहीं होने को लेकर गाज गिरी है.

भव्या एप पर कार्य नहीं करने के मामले में की गयी कार्रवाई

दो दिनों के वेतन कटौती के साथ पूछा गया स्पष्टीकरण

मुंगेर. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बांक में कार्यरत सीएचओ, जीएनएम तथा एएनएम पर भव्या एप का संचालन नहीं करने तथा इसके कारण मरीजों का डाटा अपलोड नहीं होने को लेकर गाज गिरी है. इसे लेकर सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने सीएचओ सहित जीएनएम तथा एएनएम से स्पष्टीकरण पूछा है. साथ अप्रैल माह के दो दिनों के वेतन की कटौती का आदेश दिया है. सिविल सर्जन ने बताया कि बीते दिनों स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक की गयी थी. जिसमें पाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुर अंतर्गत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, बांक में भव्या लाइट एप पर कार्य नहीं किया जा रहा है. कमांड एंड कंट्रोल रूम से बार-बार फॉलोअप एवं पत्र के माध्यम से सूचित करने के बाद भी भव्या एप पर 1 से 5 अप्रैल के बीच कार्य नहीं किया गया. जिससे इस दौरान केंद्र पर आने वाले मरीजों का डाटा भव्या एप पर अपलोड नहीं हो पाया. जिससे स्पष्ट पता चलता है कि एचडब्ल्यूसी बांक पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती गयी है. ऐसे में संबंधित केंद्र की सीएचओ, जीएनएम तथा एएनएम से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही अप्रैल माह के दो दिनों के वेतन की कटौती की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >