घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, छह लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

Munger News : मुंगेर के हवेली खड़गपुर में एक महिला ने गांव के ही छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना में घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया, जबकि पुलिस आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है.

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट

Munger News : खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजेचक गांव में कथित रूप से घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में घायल महिला का इलाज खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में आवेदन दिया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

दुकान से घर पहुंची तो सामने दिखी मिक्सचर मशीन

खाजेचक गांव निवासी मुकेश साह की पत्नी मंगली देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपना दुकान बंद कर खड़गपुर से घर लौटी थीं. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके घर के सामने मिक्सचर मशीन लगी हुई है. जब उन्होंने मशीन हटाने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया.

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

पीड़िता के अनुसार भदय साह, विकास कुमार, टिप्पू साह, सेठा साह, संदीप साह और बबीता देवी लाठी-डंडा एवं खंती लेकर उनके घर में घुस आए. आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं.

शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण

मंगली देवी ने बताया कि उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. लोगों को आता देख आरोपित वहां से भाग निकले. पीड़िता का आरोप है कि जाते-जाते सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

अस्पताल में कराया गया इलाज

मारपीट में घायल महिला को परिजनों ने खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

पुलिस ने कहा, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >