सांसद ललन सिंह के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

2019 से बबन सिंह था फरार, खोज रही थी पुलिस

मुंगेर. केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला व फरार बबन सिंह को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव स्थित उसके घर से की है. वह अगस्त 2019 से फरार चल रहा था. उसे कोतवाली थाना पुलिस ढूंढ़ रही थी. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया.

बताया जाता है कि कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी को सूचना मिली कि कोतवाली थाना में वर्ष 2019 में दर्ज एक कांड का नामजद आरोपित टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा निवासी ओंकारनाथ सिंह का पुत्र बबन सिंह अपने घर आया हुआ है. मंगलवार की अहले सुबह कोतवाली थाना पुलिस मंजूरा गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2019 से ही वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल में दर्ज हैं कई मामले

कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि बबन सिंह पर सिर्फ कोतवाली थाने में ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य कई थानों में भी मामले दर्ज हैं. जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड के थानों में भी उसपर मामले दर्ज हैं. उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी सहित अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं.

ललन सिंह के नाम पर ठगी मामले का था आरोपित

बताया जाता है कि सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का प्राइवेट पीए बन कर बमबम सिंह नामक व्यक्ति न सिर्फ अधिकारियों पर रोब जमाने व आम लोगों से नौकरी व ठेकेदारी दिलाने के नाम पर ठगी करता था. वह मुंगेर सर्किट हाउस में प्राइवेट पीए बन कर रहता था और वहीं से ठगी का गिरोह संचालित करता था. कोतवाली थाना पुलिस ने अगस्त 2019 में सर्किट हाउस में छापेमारी कर तथाकथित पीएम बमबम सिंह को गिरफ्तार किया था, जो टेटियाबंबर गांव के भूना मंजरा गांव का रहने वाला था. मामले में दर्ज प्राथमिकी में बमबम सिंह के अलावे उसके ग्रामीण बबन सिंह को भी नामजद किया गया था. इसमें बबन सिंह फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >