दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत, युवक घायल

मकनपुर के समीप बाइक की टक्कर हो गई. वहीं घटना के बाद एक बाइक सवार फरार हो गया.

संग्रामपुर संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग में बुधवार की दोपहर मध्य विद्यालय मकनपुर के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संग्रामपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार और कमरगामा की ओर से आ रहे दूसरे बाइक सवार की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. महिला असरगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव निवासी लग्गी पासवान की 55 वर्षीय पत्नी लाखो देवी थी. वहीं बाइक पर सवार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कमरगामा निवासी अमित कुमार पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया. बताया गया कि मृतका अपने बहन के घर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव आई थीं और इलाज के लिए अपने भांजे के साथ बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर जा रही थी. इसी दौरान मकनपुर के समीप बाइक की टक्कर हो गई. वहीं घटना के बाद एक बाइक सवार फरार हो गया. इधर घटना की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >