मुंगेर विश्वविद्यालय : पैट-2024-25 के लिए अबतक आये कुल 517 आवेदन

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट-2024-25 के लिये कुल 17 विषयों में 296 सीटों पर नामांकन के लिये आवेदन लिया जा रहा है.

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीएचडी में नामांकन के लिए पैट 2024-25 को लेकर 26 अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा 17 विषयों में कुल 296 सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन मांगा गया है. वहीं इसमें अबतक कुल 517 आवेदकों ने आवेदन किया है.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट 2024-25 परीक्षा के लिये 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिये 27 मई तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिए जहां सामान्य/बीसी/ईबीसी तथा ईडब्लूयएस कोटि के आवेदकों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना है. वही एससी/एसटी तथा दिव्यांग कोटि के आवेदकों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट-2024-25 के लिए कुल 17 विषयों में 296 सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है. जिसमें अबतक कुल 517 आवेदकों ने आवेदन किया है. वही पैट परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सूचना जारी की जायेगी.

विषयवार पैट के लिए आये आवेदन

वणस्पति विज्ञान – 3

रसायनशास्त्र – 21

वाणिज्य – 5

अर्थशास्त्र – 32

अंग्रेजी – 60

भूगोल -18

हिंदी – 71

इतिहास – 54

गृह विज्ञान – 5

गणित – 30

संगीत – 10

दर्शनशास्त्र – 16

भौतिकी – 22

राजनीति शास्त्र – 101

मनोविज्ञान – 26

समाजशास्त्र – 6

उर्दू – 4

जंतु विज्ञान – 33

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >