स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आये कुल 31,319 आवेदन

एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 25 मई तक का समय दिया गया है.

मुंगेर ——————— मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि को 13 मई से 25 मई तक के लिये विस्तारित कर दिया है. वही उक्त सत्र में अबतक कुल 31,319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि सरकार द्वारा बनाये गये समर्थ पोर्टल पर सूबे में मुंगेर विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय बन गया है. जिसके द्वारा पूर्ण रूप से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 25 मई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थी 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करते हुये नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अबतक उक्त सत्र में नामांकन के लिये कुल 31,319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 26,728, विज्ञान संकाय में 4,063 तथा वाणिज्य संकाय में 270 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल के बीसीए एवं बीबीए के सत्र 2026-29 में नामांकन को लेकर भी 12 मई तक आवेदन मांगा गया था. जिसमें कुल 258 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है. वही स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी करते हुये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >