बिजली के शॉट सर्किट से तौफिर गांव में लगी आग, छह घर स्वाहा

दीवार पक्की था, लेकिन छत फूस का था. जिसके कारण आग पकड़ते ही आग की लपटे उठने लगी.

– बेटी की शादी के लिए जुटा रखा था समान, 20 हजार नगदी सहित सबकुछ हो गया स्वाहा फोटो संख्या –

मुंगेर

———————-

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर गांव में मंगलवार को बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गयी. जिसमें आधे दर्जन परिवार का घर जल कर राख हो गया. साथ ही घर में रखे नगदी, अनाज सहित सभी समान जल कर स्वाहा हो गया. आग की चपेट में आने से जहां दो बकरी की मौत हो गयी, वहीं आग बुझाने के दौरान एक युवक का हाथ झुलस गया.

बताया जाता है कि सदर प्रखंड के मय पंचायत के वार्ड नंबर-9 काजू महतो टोला तौफिर निवासी अंजु देवी के घर में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गयी. दीवार पक्की था, लेकिन छत फूस का था. जिसके कारण आग पकड़ते ही आग की लपटे उठने लगी. देखते ही देखते कई फुस के घरों को आग हे अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम तीन दमकल की सहायता से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया. समाजिक कार्यकर्ता विकास यादव ने बताया कि अगलगी में देवो ठाकुर, शंकर ठाकुर, भरत ठाकुर, मनीष कुमार, ओपी यादव, सेंटो यादव का घर जल कर राख हो गया. इस अगलगी में जहां घर के अंदर रखे अनाज, कपड़ा, बिछावन, नगदी सहित अन्य सभी समान जल कर स्वाहा हो गया. जबकि आग बुझाने के चक्कर में 18 वर्षीय सुमन कुमार का हाथ झुलस गया. जबकि एक महिला आभा देवी आग की भयावता को देख कर बेहोश हो गया. जिसे इलाज के लिए अग्निशमन की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया.

बेटी की शादी के लिए जुटा रखा था समान

मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव ने बताया कि अंजु देवी, पति देवो ठाकुर की बेटी की शादी 10 दिन बाद होने वाली थी. उसने शादी के लिए जहां अनाज का भंडारण कर रखा था. जबकि घर में शादी का सामान खरीद कर रखा था. इस अगलगी में 20 हजार नगदी सहित खरीदे गये शादी के सामान, अनाज सभी जलकर राख हो गया. जबकि उसकी दो बकरी भी जलकर मर गयी. इधर पति-पत्नी ने बताया कि अब बेटी की शादी कैसे होगी यह चिंता हमदोनों को सता रही है.

बिजली पोल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

मुंगेर : किला परिसर स्थित एडीएम कार्यालय के समीप मंगलवार की सुबह बिजली पोल पर लगे बॉक्स में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही विद्युत विभाग द्वारा लाइन काट दिया गया. जबकि अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ वहां पहुंची और आग पर काबू पाया. समाहरणालय से मंगलवार की सुबह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता रथ निकाले जाने के पहले यह घटना हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >