आग लगने से एक लाख से अधिक की क्षति

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर प्रखंड के अग्रहन पंचायत अंतर्गत कुरवा गांव में कुनो मंडल के पुत्र बिच्छू मंडल के घर में आग लगने से गाय व बकरी आग में झुलस गयी. वहीं घर में रखे समान जल कर राख हो गये. घर मालिक को लगभग एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की क्षति होने […]

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर प्रखंड के अग्रहन पंचायत अंतर्गत कुरवा गांव में कुनो मंडल के पुत्र बिच्छू मंडल के घर में आग लगने से गाय व बकरी आग में झुलस गयी. वहीं घर में रखे समान जल कर राख हो गये. घर मालिक को लगभग एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान है. बिच्छू मंडल ने बताया कि वह सभी परिवार सहित भतीजी की शादी में गंगा के उस पार परबत्ता गया हुआ था. रात में सूचना मिली कि उसके घर में आग लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >