जदयू कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

हवेली खड़गपुर : जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र मंडल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. लोगों से अपील की कि आगामी 30 मई को उवि खैरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमसभा करेंगे. आमसभा में क्षेत्र के लोगों की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति हो इस पर बल दिया गया. जन संपर्क अभियान […]

हवेली खड़गपुर : जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र मंडल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. लोगों से अपील की कि आगामी 30 मई को उवि खैरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमसभा करेंगे. आमसभा में क्षेत्र के लोगों की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति हो इस पर बल दिया गया. जन संपर्क अभियान चलाने से पूर्व जदयू प्रखंड कार्यालय में महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

जिसमें राजद के प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी, कांग्रेस के मो. इनामुल हक, जदयू के मृत्युंजय सिंह, जदयू के प्रदेश युवा महासचिव मुकेश कुमार, ज्ञानदीप पंडित, मो. औरंगजेब, नरेश सिंह, विनोद मंडल, मसूदन दास, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, हेमंत कुमार, निर्मल पोद्दार मौजूद थे. साथ ही महागठबंधन के नेताओं ने खैरा उच्च विद्यालय पहुंच कर सभा स्थल का भी निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >