आइटीआइ मुंगेर के प्रांगण में होगा आयोजन
जिला नियोजन पदाधिकारी आशीष आनंद ने दी जानकारी
मैट्रिक से इंटर तक के योग्यताधारी बेरोजगार युवक व युवतियां ले सकते हैं भाग
मुंगेर : वैसे बेरोजगार युवक जो रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, वे आगामी 30 मई को सदर प्रखंड स्थित आइटीआइ मुंगेर के प्रांगण में जरूर पहुंचे़ श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय मुंगेर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा़ यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी आशीष आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि आइटीआइ मुंगेर के प्रांगण में 30 मई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा़
मेले में राज्य तथा राज्य के बाहर की निजी कंपनियां भाग लेगी.
इसमें उन्नत बायोटेक पटना, नार्थ एंड साउथ पावर मेंटनेंस प्राइवेट लिमिटेड भागलपुर, यशस्वी ग्रुप पुणे, जी4एस बंगलूरू, इंडियन एक्रायलिक लिमिटेड संगरूर पंजाब, आइसीआइसीआइ प्रूडेंसियल सहित प्रमुख कंपनियां शामिल हैं. निजी कंपनियां अपेन अधीनस्थ रिक्त पदों के विरुद्ध चयन करेगी़
इस मेले में मैट्रिक से इंटर स्तर तक के योग्यताधारी इच्छुक बेरोजगार युवक व युवतियां अपना बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं. कंपनियां शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर रोजगार उपलब्ध करायेगी़ इस मेले में सेकड़ों युवक-युवतियों के पहुंचने की संभावना है़
