परिजनों ने ढाई घंटे तक रखा सड़क जाम

मुंगेर : बिंदवारा मंडल टोला निवासी दारोगा मंडल की हत्या को लेकर उसके परिजन तथा गांव वाले काफी आक्रोशित हो गये़ आक्रोशित परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी तथा पारिवारिक लाभ की मांग को लेकर बिंदवारा मोड़ के समीप जमालपुर- मुंगेर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया़ जाम के कारण दोनों ही ओर से […]

मुंगेर : बिंदवारा मंडल टोला निवासी दारोगा मंडल की हत्या को लेकर उसके परिजन तथा गांव वाले काफी आक्रोशित हो गये़ आक्रोशित परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी तथा पारिवारिक लाभ की मांग को लेकर बिंदवारा मोड़ के समीप जमालपुर- मुंगेर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया़ जाम के कारण दोनों ही ओर से छोटे- बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयी़ सड़क जाम की खबर सुनते ही सफियाबाद थाना पुलिस तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर जाम हटाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >