ब्लैक स्टोन शिवलिंग व शराब जब्त, दो गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने शनिवार को बरियारपुर कल्याण टोला रहिया स्थित आरके सिंह के चिमनी भट्ठा पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय मूर्ति चोर गिरोह का उद‍्भेदन किया. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्लैक स्टोन शिवलिंग बरामद किया, जो मैगनेटिक पावर से युक्त है. इसकी कीमत बाजार में 25 […]

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने शनिवार को बरियारपुर कल्याण टोला रहिया स्थित आरके सिंह के चिमनी भट्ठा पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय मूर्ति चोर गिरोह का उद‍्भेदन किया. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्लैक स्टोन शिवलिंग बरामद किया, जो मैगनेटिक पावर से युक्त है.

इसकी कीमत बाजार में 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है. तस्करों के पास से विदेशी शराब भी बरामद हुआ.

एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरियारपुर के कल्याण टोला रहिया के चिमनी भट्ठा पर पौराणिक मूर्ति की खरीद-बिक्री होनेवाली है. पुलिस ने जब चिमनी भट्ठा पर छापेमारी की तो वहां से दो तस्कर कल्याण टोला रहिया निवासी शंकर मंडल व बच्चन मंडल को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो थैला
ब्लैक स्टोन शिवलिंग…
बरामद हुआ. एक थैला में जहां रॉयल स्टेग कंपनी की 375 एमएल की तीन बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. वहीं दूसरे थैला से एक ब्लैक स्टोन शिवलिंग बरामद किया गया, जो मैगनेटिक पावर से युक्त है. शिवलिंग एक तरफ से लोहे को अपनी ओर खींचता है जबकि दूसरी ओर से लोहे को अपने से दूर फेंक देता है. शिवलिंग को कार्बन में लपेट कर ग्रीस की जर्किंग में रखा गया था, ताकि शिवलिंग का पावर बरकरार रहें. उन्होंने बताया कि तस्करों ने छह माह से शिवलिंग को अपने पास बिक्री के लिए रखा था, क्योंकि सही ग्राहक नहीं मिल रहा था. एसपी ने बताया कि ये लोग पौराणिक व कीमती भगवान की मूर्ति की ठाकुरबाड़ी व मंदिर से चोरी कर लेते थे और उसे अधिक कीमत पर बेचते थे. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.
अंतरराज्यीय मूर्ति चोर गिरोह का उद‍्भेदन
बरियारपुर कल्याण टोला रहिया स्थित आरके सिंह के चिमनी भट्ठा पर की गयी छापेमारी
जब्त मूर्ति की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >