मुंगेर / जमालपुर : मुफस्सिल, जमालपुर एवं सफियासराय थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कर कुल 58 बोतल विदेशी शराब बरामद की है तथा 8 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. साथ ही दो अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस शराब तस्करों से पूछताछ कर रही है.
मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली की शंकरपुर की ओर से काफी मात्रा में शराब लेकर तस्कर बाजार की ओर जाने वाला है. पुलिस ने सुजावलपुर मोड़ के समीप जाल बिछाया और दो मोटर साइकिल सवार को रोका. जब तालाशी ली गयी तो उसके पास से मेकडबल कंपनी के 375 एमएल का 24 बोतल शराब बरामद किया गया. पुलिस ने संदलपुर निवासी चंचल कुमार उर्फ छोटू, सियाराम मणि, मकससपुर निवासी गौतम कुमार एवं चुआबाग निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया. चारों ने बताया कि शराब लेकर वे लोग अपने-अपने घर जा रहे थे. जहां से उसे बेचा जाता. पुलिस शंकरपुर के उस व्यक्ति की तलाश कर रहा जिन्होंने इन लोगों को शराब मुहैया कराया था.
इधर शनिवार की देर रात्रि जमालपुर थाना एवं सफियाबाद ओपी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर जहां 34 बोतल अवैध शराब बरामद करने में सफलता पायी है, वहीं इस धंधे से जुड़े चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है. जमालपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की तथा थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर मुंगेर कॉलोनी रोड से एक युवक को 10 बोतल विदेशी अवैध शराब के साथ दबोच लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी जीतेंद्र मालाकार के पुत्र निहाल मालाकार के रूप में की गयी है. उसके कब्जे से मैक्डॉवेल रम के 750 एमएल के 6 बोतल, रॉयल स्टैग ह्विस्की के 750 एमएल के एक बोतल तथा 375 एमएल के 3 बोतल बरामद किये गये. पुलिस टीम में एसआइ जीतेंद्र कुमार शामिल थे. दूसरी ओर सफियाबाद ओपी प्रभारी विश्वबंधु ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते बेचने के लिए ले जाये जा रहे 24 बोतल शराब बरामद किया तथा तीन वक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में कासिमबाजार थाना के नौलक्खा निवासी विक्रम यादव एवं कैलाश कुमार यादव तथा जयहिंद याद शामिल हैं. उनके कब्जे से 375 एमएल ओल्ड मंक रम के 24 बोतल बरामद किये गये. दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा आरोपितों को न्ययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर.
