28 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव

250 पदों के लिए 23 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना 30 जनवरी तक नामांकन मुंगेर : जिले में आगामी 28 फरवरी को त्रि-स्तरीय पंचायत के 250 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जायेगा. इसकी अधिसूचना 23 जनवरी को जारी की जायेगी और 30 जनवरी तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर पायेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह […]

250 पदों के लिए 23 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

30 जनवरी तक नामांकन
मुंगेर : जिले में आगामी 28 फरवरी को त्रि-स्तरीय पंचायत के 250 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जायेगा. इसकी अधिसूचना 23 जनवरी को जारी की जायेगी और 30 जनवरी तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर पायेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने इस संदर्भ में 15 कोषांगों का गठन करते हुए चुनाव तैयारी प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं.
15 कोषांग गठित
जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने पंचायत उपचुनाव को लेकर 15 कोषांगों का गठन किया गया है. जिसमें अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा को कार्मिक, मतपत्र विखंडन, वाहन, वज्रगृह सह मतगणना केंद्र निर्माण कोषांग, मतदान दल प्रशिक्षण, मतपत्र मुद्रण एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग का वरीय प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही वरीय उपसमाहर्ता ओमप्रकाष मंडल, कोषागार पदाधिकारी जयशंकर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी नजीर अहमद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला लेखा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार को विभिन्न कोषांगों का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय को सामग्री, मतदाता सूची विखंडन, मीडिया, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बल कोषांग तथा जिला निर्वाचन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के तौर पर नामित किया गया है.
चुनाव कार्यक्रम
उपचुनाव की अधिसूचना : 23 जनवरी 2017
नाम निर्देशन की अंतिम तिथि : 30 जनवरी 2017
नामांकन पत्रों की संवीक्षा : 2 फरवरी 2017
नाम वापसी की अंतिम तिथि : 3 फरवरी 2017
मतदान की तिथि : 28 फरवरी 2017
मतगणना की तिथि : 2 मार्च 2017

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >