घर में चोरी करने घुसा चोर गिरफ्तार

पूरे परिवार के साथ दिल्ली गये थे शरद सिंह खाली घर में ताला तोड़ घुसा चोर पड़ोसी ने आवाज सुन दी पुलिस को सूचना मुंगेर : शहर के बड़ा बाजार स्थित शरद सिंह के घर में मंगलवार की रात चोर घुस गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर चौकी के अंदर घुसे चोर […]

पूरे परिवार के साथ दिल्ली गये थे शरद सिंह

खाली घर में ताला तोड़ घुसा चोर
पड़ोसी ने आवाज सुन दी पुलिस को सूचना
मुंगेर : शहर के बड़ा बाजार स्थित शरद सिंह के घर में मंगलवार की रात चोर घुस गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर चौकी के अंदर घुसे चोर को गिरफ्तार किया. वह शहर के दिलावरपुर बाड़ा का रहने वाला अशोक राय है. उसके पास से खंती, दो मोबाइल, पेचकस व टूटा हुआ तीन ताला बरामद किया गया.
प्राप्त समाचार के अनुसार, शरद सिंह अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली गये हुए हैं. घर में ताला लगा हुआ था. चोर को इसकी भनक लगी और चोर ने मंगलवार की रात मेन गेट का ताला मोटे खंती से तोड़ दिया. एक के बाद एक कुल तीन ताला तोड़ कर अंदर घुस गया. वह चोरी के लिए अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास कर ही रहा था कि घर से सटे दूसरे घरवालों ने खट-खट की आवाज सुनी. उसने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रात 11:30 बजे कोतवाली थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस वहां पहुंची और देखा
कि घर का ताला टूटा हुआ है. पुलिस ने घर में चोर की खोजबीन की तो देखा कि एक चौकी के अंदर चोर घुसा हुआ है. उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चोर दिलावरपुर बाड़ा का रहने वाला अशोक राय है. चोर ने बताया कि उसने पहले ही पता लगा लिया था कि घर में कोई नहीं है. इसके बाद उसने घर में चोरी की योजना बनायी. छापेमारी में एसआइ कामेश्वर प्रसाद, मणिभूषण सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >