धरने के बाद निगम प्रशासन हुआ सजग
मुंगेर : सरकार में अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार विजय ने जब सड़क जीर्णोद्धार की मांग को लेकर बुधवार को धरना दिया तो मुंगेर नगर निगम प्रशासन की नींद खुली. आनन-फानन में डीजे कॉलेज रोड में बने तालाब को भरने के लिए राबिश (ठोस कचरा) डाल कर भरने का कार्य किया गया. डीजे कॉलेज होस्टल के सामने देर शाम तक कई ट्रैक्टर से कचरा डाल कर उसे जेसीबी मशीन से समतल किये जाने का काम किया गया.
