एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म

मुंगेर : दस माह से 1099 एंबुलेंस व शव वाहन चालकों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल 2016 के समापन पर समाप्त हो गयी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने एंबुलेंस और शव वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त करायी. शनिवार को सदर अस्पताल उपाधीक्षक और एंबुलेंस चालकों के बीच वार्ता हुई और मांगों पर सहमति बनी. […]

मुंगेर : दस माह से 1099 एंबुलेंस व शव वाहन चालकों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल 2016 के समापन पर समाप्त हो गयी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने एंबुलेंस और शव वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त करायी. शनिवार को सदर अस्पताल उपाधीक्षक और एंबुलेंस चालकों के बीच वार्ता हुई और मांगों पर सहमति बनी.

इसके बाद एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की. शीघ्र ही बकाये मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा. विदित हो कि सम्मान फाउंडेशन पटना के अधीन संचालित 1099 एंबुलेंस और शव वाहन चालकों के बकाये मानदेय की भुगतान की मांग को लेकर दस माह से हड़ताल पर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >