नौ अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चरवाहा विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिग हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास के थैले से नौ अर्धनिर्मित नाइन एमएम का पिस्टल बरामद किया गया. जबकि मुख्य तस्कर मो. मंजूर भागने में सफल रहा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि […]

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चरवाहा विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिग हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास के थैले से नौ अर्धनिर्मित नाइन एमएम का पिस्टल बरामद किया गया. जबकि मुख्य तस्कर मो. मंजूर भागने में सफल रहा.

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुजावलपुर चरवाहा विद्यालय के समीप हथियार की डिलिवरी होने वाली है. हथियार की संख्या भी अधिक थी. मुंगेर पुलिस की एक टीम बनायी गयी और चरवाहा विद्यालय के समीप छापेमारी को पहुंची. पुलिस को देखकर तीन लोग भागने लगे. खदेड़ कर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया. उसके पास के थैले की जब तलाशी ली गयी तो नौ अर्धनिर्मित 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया. दोनों युवक नाबालिग है. एक जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरंबा का रहने वाला है, वहीं दूसरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक का रहने वाला है.
गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि भागने वाला व्यक्ति का नाम मो. मंजूर है जो चुरंबा का रहने वाला है. उसी ने दोनों को एक-एक हजार रुपया देकर हथियार पहुंचाने के लिए कहा था. एसपी ने कहा कि मंजूर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अवर निरीक्षक पल्लव कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु, सफियासराय ओपी प्रभारी कुमार सन्नी सहित विशेष टीम के सदस्य शामिल थे.
मुख्य आपूर्तिकर्ता मो मंजूर फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >