विसर्जन को ले मुंगेर रहा ब्लैक आउट पानी के लिए हाहाकार

मुंगेर : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुंगेर शहर बुधवार को पूरी तरह ब्लैक आउट रहा. शहर के कई हिस्सों में प्रात:काल से ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी. पानी के लिए हाहाकार मचा रहा व जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा. प्रतिमा विसर्जन के दौरान विद्युत प्रवाह से किसी प्रकार की कोई अनहोनी न […]

मुंगेर : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुंगेर शहर बुधवार को पूरी तरह ब्लैक आउट रहा. शहर के कई हिस्सों में प्रात:काल से ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी. पानी के लिए हाहाकार मचा रहा व जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा. प्रतिमा विसर्जन के दौरान विद्युत प्रवाह से किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी थी. वैसे सादीपुर के क्षेत्र में मंगलवार की शाम से ही विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया गया था. क्योंकि सादीपुर से ही बड़ी दुर्गा, छोटी दुर्गा, बड़ी काली व छोटी काली की शोभायात्रा निकली थी. बताया जाता है कि ऐतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति को बंद कर दी जाती है.

क्योंकि प्रतिमा को ले जाने वाली ट्राली इतनी बड़ी होती है कि उसका संपर्क कभी भी विद्युत तार से हो सकता है. संपर्क के कारण किसी प्रकार की कोई दुर्घटना की स्थिति नहीं उत्पन्न हो. इसलिए विद्युत विभाग द्वारा हर वर्ष शहर में विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया जाता है. दिन भर तो विद्युत आपूर्ति ठप रहने का कोई खास प्रभाव नहीं दिखा.

लेकिन शाम होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अंधेरा छा गया. प्रशासनिक स्तर पर मूर्ति विसर्जन वाले क्षेत्र में जेनेरेटर के माध्यम से रोशनी की व्यवस्था की गयी. चाट व मिठाई के दुकानों में जेनेरेटर से रोशनी की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में अंधेरा छाया रहा. जिसके कारण विसर्जन शोभा यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >