डीएम व एसपी करते रहे मॉनीटरिंग
मुंगेर : दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था रही. जिला नियंत्रण कक्ष से विसर्जन शोभायात्रा की मॉनेटरिंग की जा रही थी. जबकि जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती खुद स्थिति पर नजर बनाये हुए थे और लगातार विसर्जन मेले का जायजा लेते रहे.
विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर सभी मार्गों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरा की मॉनेटरिंग भी जिला नियंत्रण कक्ष में लगातार की जा रही है. जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार एनांउसमेंट होता रहा. खोया-पाया की जानकारी भी प्रचारित की जा रही थी. जबकि भगत सिंह चौक स्थित नियंत्रण कक्ष में एसडीओ डॉ कुंदन कुमार एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा जमे हुए थे. दंडाधिकारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल तैनात देखे गये. साथ ही पुलिस की गश्ती भी जारी रही.
