विवि के लिए संघर्ष हुआ तेज

मुंगेर : बिहार सरकार द्वारा कैबिनेट में मुंगेर में विश्वविद्यालय निर्माण संबंधी फैसला नहीं लिये जाने के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति ने अपना अभियान तेज कर दिया. सोमवार को मोर्चा के बैनर तले सदर प्रखंड परिसर में शिविर लगा कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. राजद नेता सह पूर्व जिप सदस्य परवेज चांद, मुखिया […]

मुंगेर : बिहार सरकार द्वारा कैबिनेट में मुंगेर में विश्वविद्यालय निर्माण संबंधी फैसला नहीं लिये जाने के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति ने अपना अभियान तेज कर दिया. सोमवार को मोर्चा के बैनर तले सदर प्रखंड परिसर में शिविर लगा कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. राजद नेता सह पूर्व जिप सदस्य परवेज चांद, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना मुंगेर में जरूरी है.

इसके लिए लगातार आवाज उठायी जा रही है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मोर्चा के संयोजक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मोर्चा ने मुंगेर में वि.वि निर्माण के लिये संकल्प लिया है कि मुंगेर के विकास के प्रति ढृढ़ संकल्पित है. हमारी लड़ाई तक तक जारी रहेगा जब तक मुंगेर में विश्व विद्यालय की निर्माण का घोषणा करने का फैसला सरकार नहीं लेती है.

नरेश सिंह यादव, पंकज यादव ने कहा कि मात्र चार दिनों पूर्व बिहार कैबिनेट ने विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन 2016 की मंजूरी दी गयी. जिसके तहत बीएन मंडल वि.वि कॉलेज जो पूर्णिया जिले में अवस्थित है. उसे नये वि.वि पूर्णिया में समायोजित किया जायेगा. जबकि पाटलीपुत्रा वि.वि में मगध वि.वि के वैसे कॉलेज समायोजित होगें जो नालंदा और पटना जिला में कॉलेज स्थित है. तो मुंगेर को शामिल क्यों नहीं किया गया. मुंगेर को किस साजिश के तहत बंचित किया जा रहा है. मौके पर मंटू शर्मा, बबीता भारती, पिंकी रानी, अरिवंद कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >