मुंगेर : शराब बंदी के बावजूद लंबे समय से पूरबसराय क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार चल रहा है. गाहे-बगाहे पुलिस खानापूर्ति के लिए दंडा बजाती रही है. लेकिन शहर के शराबियों को इस बात का पता है कि शराब कहां और कैसे मिलती है. यहां पुलिस व जनप्रतिनिधि के संरक्षण में शराब का कारोबार चल रहा है. फर्क सिर्फ इतना है कि शराब की बोतलें आम लोगों को नहीं बल्कि खास लोगों को उपलब्ध करायी जाती है. विक्रेता सिर्फ पहचान वाले लोगों को ही शराब देता है.
लंबे समय से पूरबसराय में बिक रही थी शराब
मुंगेर : शराब बंदी के बावजूद लंबे समय से पूरबसराय क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार चल रहा है. गाहे-बगाहे पुलिस खानापूर्ति के लिए दंडा बजाती रही है. लेकिन शहर के शराबियों को इस बात का पता है कि शराब कहां और कैसे मिलती है. यहां पुलिस व जनप्रतिनिधि के संरक्षण में शराब […]

पुलिस के समक्ष शराब पीकर जमकर झूमे बराती
मुंगेर. यूं तो पूरे बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है और मुंगेर शराब बरामदगी में अव्वल स्थान पर है. लेकिन यहां आज भी जमकर जाम छलक रही है. शादी-विवाह के मौके पर तो खुलेआम शराब पीकर लोग झूमते हैं. रविवार को शहर में एक खास व्यक्ति के भाई की शादी थी. इस शादी में बराती के रूप में शहर के कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. उनके सामने ही बरातियों ने छक कर जाम छलकाये और झूमे. इस बरात पार्टी को देखने के बाद मुहल्लेवाले से शायद यह भूल गये बिहार में पूर्ण शराब बंदी है. भूले भी क्यों नहीं जब शराबियों के मुंह में ब्रेथ एनलाइजर मशीन घुसाने वाले पुलिस अधिकारी खुद शराबी के साथ बरात का आनंद ले रहे थे.