छोटी गोविंदपुर मुहल्ले की घटना

शौचालय के टंकी में गिरने से बालक की मौत हवेली खड़गपुर : बरुई ग्रामवासी मुकेश यादव के पुत्र हर्ष कुमार (04) की मौत रविवार को शौचालय के टंकी में गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मुकेश शौचालय निर्माण के लिए टंकी बनवाया था, लेकिन उसमें ढलाई नहीं हुई थी. बारिश के कारण टंकी में […]

शौचालय के टंकी में गिरने से बालक की मौत

हवेली खड़गपुर : बरुई ग्रामवासी मुकेश यादव के पुत्र हर्ष कुमार (04) की मौत रविवार को शौचालय के टंकी में गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मुकेश शौचालय निर्माण के लिए टंकी बनवाया था, लेकिन उसमें ढलाई नहीं हुई थी. बारिश के कारण टंकी में पानी भर गया था और बच्चा खेलने के क्रम में टंकी में गिर गया. टंकी से निकालने से पूर्व वह बेहोश हो गया था. बेहोशी के हालत में बालक को खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत से गांव में मातम छा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >