विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी पूरी, 14 से शुरुआत
मुंगेर : विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न खेलों के लिए जहां निर्णायक मंडली की सूची जारी की गयी. वहीं खेल को लेकर विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया. वरीय उप समहार्ता सह जिला खेल पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि सभी खेल इंडोर स्टेडियम एवं […]
मुंगेर : विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न खेलों के लिए जहां निर्णायक मंडली की सूची जारी की गयी. वहीं खेल को लेकर विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया. वरीय उप समहार्ता सह जिला खेल पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि सभी खेल इंडोर स्टेडियम एवं पोलो मैदान में आयोजित की जायेगी. जिसका शुभारंभ 14 जुलाई से होगा.
जबकि महिला खेल कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा. महिला खेल प्रतिस्पर्धा में सिर्फ स्कूली छात्राएं ही नहीं बल्कि 25 वर्ष से कम उम्र की कोई भी महिलाएं भाग ले पायेंगी.