लोक अदालत में 50 वादों का निष्पादन

मुंगेर : न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के बैनर तले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने की. जबकि कार्यक्रम का संचालन अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम सह विधिक प्राधिकार के सचिव ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने […]

मुंगेर : न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के बैनर तले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने की. जबकि कार्यक्रम का संचालन अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम सह विधिक प्राधिकार के सचिव ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने किया. राष्ट्रीय लोक अदालत में चार पीठों का गठन किया गया.

जिसमें अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, मुंसिफ प्रथम अमित कुमार शर्मा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, सोने लाल रजक, अधिवक्ता एसपी पाठक, मृदुला कश्यप, विभेष कुमार, प्रवीण कुमार चौरसिया शामिल थे. जिन्होंने लोक आदालत में आये मामलों की सुनवाई की और आपसी समझौता के आधार पर 50 वादों को निष्पादन किया गया. जबकि 1 लाख 25 हजार 473 रुपये राजस्व की वसूली की गयी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवहार न्यायालय के सहायक एवं प्राधिकार के लिपिक संजीव कुमार, अमर प्रताप, संजय कुमार सिन्हा, स्वतंत्र कुमार ज्योति, अमृताष कुमार, अरविंद्र कुमार, राकेश कुमार का योगदान सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >